कटनी नगर: रपटा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, उपचार जारी
कटनी के रपटा पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ़्तार ऑटो ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार एक युवक घायल हो गया साथ ही अन्य दो युवकों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई हुई है घायल को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है