मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने SSB के साथ छापेमारी कर 49.1 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर स्थित सैनिक रोड के पास से महुआवा SSB के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर 49.1 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर छौडादानो थाना क्षेत्र के बडहरवा निवासी एजाज आलम का पुत्र सुदू आलम बताया जाता है।