मवई गांव के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी पलटी: ड्राइवर घायल, बड़ा हादसा टला
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ जतारा रोड पर मवई गांव के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया, ड्राइवर ने बताया कि टैक्सी लेकर वह मजना गांव से टीकमगढ़ आ रहा था तभी शाम 6 के करीब मवई गांव के पास उसकी टैक्सी अनियंत्रित हो गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया ड्राइवर का कहना है की टैक्सी में कोई सवारी नहीं थी वह खाली टैक्सी लेकर टीकमगढ़ जा रहा था।
वही आज दिन मंगलवार की शाम 6 बजे की घटना बताई जा रही है