शाजापुर: दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से किया गया प्रताड़ित, महिला थाना शाजापुर में एक व्यक्ति पर दर्ज हुआ केस
दहेज के लिए विवाहिता महिला को मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने को लेकर महिला थाना पुलिस शाजापुर द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार शाम को महिल थाना शाजापुर पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पवनबाई निवासी ग्राम तराना की शिकायत पर अर्जुन मालवीय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।