शाजापुर: शाजापुर में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने किया भ्रमण, ड्रोन के माध्यम से चलाया गया सर्चिंग अभियान
शाजापुर में शुक्रवार को एसडीओपी गोपालसिंह चाैहान, कोतवाली थाना टीआई ब्रजेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दाैरान पुलिस टीम द्वारा इन क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग अभियान भी चलाया।शनिवार को रंगपंचमी शाजापुर में फाग यात्रा निकलेगी। यात्रा में हजारों लोग शामिल रहेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं।