रूड़की: पनियाला में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई थी मौत,पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में सद्दाम नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कदीर और रऊफ नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।