सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने जकरपुरा से स्मैक और गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम द्वारा गुरुवार अपराह्न 2 बजे सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकरपुरा मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए 216.79 ग्राम स्मैक एवं 225.28 ग्राम गांजा के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले प्रतीक कुमार झा उर्फ दुर्गेश कुमार झा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई.