जगदलपुर: सर्किट हॉउस में मंत्री केदार कश्यप द्वारा कर्मचारी की कथित पिटाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केदार कश्यप का पुतला
राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने सर्किट हॉउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में वन मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वहाँ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा जिसने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया हुए इससे कांग्रेसियों के साथ उनकी जमकर झूमा झटकी भी हुई।