कुटुंबा प्रखंड के निशुनपुर तथा अंबा शाही गांव में महायज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोनों गांव में नवनिर्मित मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है। निशुनपुर गांव से निकली कलश यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया