बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी चैनसुख की मोटरसाइकिल बाजार से चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह 1 नवंबर 2025 को रात करीब 8 बजे बिलासपुर कस्बे के बाजार में सब्जी खरीदने गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का सुराग न लगने पर पीड़ित ने थाना बिलासपुर में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है