गुमला: गुमला को मिले नए डीटीओ, सत्येंद्र महतो ने संभाला पदभार
Gumla, Gumla | May 27, 2026 गुमला जिले को नया जिला परिवहन पदाधिकारी मिल गया है। बुधवार को सत्येंद्र महतो ने गुमला के नए डीटीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। चंडाली स्थित समाहरणालय कार्यालय में वर्तमान डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। मौके पर कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।