बिसौली: वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक गांव की युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद वीडियो जारी कर अपने और पति की जान को खतरा बताया
Bisauli, Budaun | Apr 25, 2025 वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार से 20 अप्रैल को आर्यसमाज रीति से कोर्ट मैरिज की है। वहीं युवती ने अपने और अपने पति की परिवार से जान का खतरा बताते हुए शुक्रवार को 9 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और सुरक्षा की गुहार लगाई है वीडियो में बताया कि उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ यह शादी की है।