रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के निपराज गांव में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक,बाल संरक्षण के संबंध में हुई चर्चा
रॉबर्ट्सगंज के निपराज गांव में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई,इस बैठक में बाल संरक्षण और सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के संबंध में चर्चा की गयी। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई के ओ आर डब्लू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा जिले के 10 ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है जिनमें बाल कल्याण संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा ।