रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण,राज्यमंत्री संजीव गोंड़ रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण बुधवार को किया गया।इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव गोंड़ और सदर विधायक भुपेश चौबे मौजूद थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोनभद्र कलेक्ट्रेट में हुआ ।