रॉबर्ट्सगंज: अधिशासी अभियंता कार्यालय
रॉबर्ट्सगंज के बाहर मीटर रीडरों ने किया प्रदर्शन, चार माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग
रॉबर्ट्सगंज स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर मीटर रीडरों ने जमकर प्रदर्शन किया,मीटर रीडर चार माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर थे।मीटर रीडरों का आरोप है कि बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज ने पिछले चार माह से मीटर रीडरों का वेतन और साथ ही पीएफ का भुगतान नही किया है,उन्होंने चेतावनी दी कि मीटर रीडरों के वेतन का तत्काल भुगतान किया जाय