रॉबर्ट्सगंज: करमा के गणेशपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में धरने पर बैठे स्थानीय लोग
करमा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट में कुछ युवक धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वर्ष 2018 में ही उन्हीने घोरावल तहसील क्षेत्र के गनेशपुर गांव में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी लेकिन गांव के ही लोगो ने उस पर कब्जा करके खेती बाड़ी शुरू कर दिया, कई बार तहसील में एसडीएम से गुहार लगाई थी,कार्रवाई नही हुई।