बाह: पिनाहट के विशाल हिंदू सेना संगठन की कोर कमेटी की बैठक आयोजित, चार महिलाओं को भेंट की गई सिलाई मशीन
पिनाहट के विशाल हिंदू सेना संगठन की कोर कमेटी की बैठक रविवार को होटल एन पी पैलेस, कलेक्ट्रेट चौराहा, आगरा में आयोजित हुई। यह बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल ठाकुर ने की। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष और जिला संरक्षक सत्यदेव पाराशर द्वारा किया गया।