चित्तौड़गढ़: पिता की मौत पर 14 दिन की जमानत पर गया एनडीपीएस का आरोपी वापस नहीं लौटा, जिला जेल ने फरार घोषित कर कोतवाली में दी रिपोर्ट
पिता की मौत पर 14 दिन की जमानत पर गया बंदी जिला कारागृह नहीं लौटा। उसे फरार घोषित करते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई। सदर पुलिस निंबाहेड़ा द्वारा वर्ष 2021 में 148.600 किलो डोडा चुरा के साथ ओसियां जोधपुर निवासी चेनाराम को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। पिता की मौत पर 14 दिन के लिए 14 जनवरी को जमानत पर छोड़ा गया जो 28 जनवरी तक भी वापस नहीं लौटा।