गोला: उरुआ इलाके में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, आधा दर्जन लोग घायल, 2 नामजद व 25 अज्ञात पर SC/ST एक्ट दर्ज
गोरखपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में उरुवा पुलिस ने दो नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 1 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उरुवा थाना क्षेत्र के नकौझा गांव में हुई।