गुरुवार को करीब 5 बजे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अपने निज निवास स्थित कार्यालय पर भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय रतनानी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया। इस अवसर पर सांसद ने केक काटकर उन्हें बधाई दी और अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जन्मदिवस की खुशियों में सहभागिता निभाई।