उज्जैन शहर: हरदा में करणी सेना के लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में में सर्व समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर आरोपिय
हरदा में करणी सेना के लोगों के साथ हुई घटना के विरोध में शुक्रवार 1:00 बजे के लगभग सर्व समाज और करणी सेना से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और मध्यप्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।