सेमारी: उदयपुर के अरोड़ा और शर्मा नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे भागीदारी
Semri, Udaipur | Jan 24, 2024 नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उदयपुर के दो प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गौरवपूर्ण भागीदारी रहेगी।प्राप्त जानकारी अनुसार उदयपुर निवासी मेजर सरबजीत सिंह अरोड़ा गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सिख दल के कमांडर के रूप में नेतृत्व करेंगे।इसी प्रकार सहायक कमांडेंट चुनौती शर्मा भी गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय तटरक्षक दल के कमांडर के रूप में भागीदारी निभाएंगी।