सेमारी: उदयपुर - सलूंबर मेगा हाईवे पर जरियाणा बाईपास और पिलादर के बीच एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया,हुई मौत
Semri, Udaipur | Jan 20, 2024 उदयपुर - सलूंबर मेगा हाईवे पर देर शाम जरियाणा बाईपास और पिलादर के बीच एक्टिवा सवार की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पलोददा चौकी क्षेत्र के जरियाणा बाईपास और पिलादर के बीच एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में ले लिया।चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक का नाम रमेश सालवी बताया जा रहा है।शव को झाडोल मोर्चरी में रखवाया है।