सेमारी: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सराडा में गरबा चौक पर अखण्ड रामायण पाठ का किया गया आयोजन
Semri, Udaipur | Jan 21, 2024 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सराडा में रविवार को सराडा के गरबा चौक पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन सोमवार को होगा। मुकेश शर्मा ने बताया की रामायण पाठ के संपन्न होने के बाद हवन किया जायेगा एवं अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के प्रसारण को लाइव दिखाया जाएगा।उसके बाद कार सेवक एवं राम की झांकी का जुलूस निकाला जायेगा।