प्रतापगढ़: राजस्थान-मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला दलोट-निनोर मार्ग बदहाल, सड़क पर गहरी दरारों से हादसों का खतरा
राजस्थान-मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला दलोट-निनोर मार्ग बदहाल, सड़क पर पड़ी गहरी दरारों से हादसों का खतरा राजस्थान से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला प्रमुख दलोट-निनोर सड़क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह करीब आधा-आधा फीट चौड़ी गहरी दरारें पड़ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार