पाटन: रेस्ट हाउस पाटन के पास अज्ञात वाहन ने महिला मजदूर को टक्कर मारी, साथियों का हंगामा, डायल 112 ने अस्पताल पहुँचाया
Patan, Jabalpur | Jul 29, 2026 रेस्ट हाउस पाटन के पास बुधवार रात लगभग 8:00 बजे एक महिला मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई। जिसके बाद उसके साथ उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और वाहन चालक को पड़कर हंगामा करने लगे।मामले की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाईश देने के बाद महिला मजदूर को पाटन अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।