किशनगंज: नाहरगढ़ में वन विभाग के प्लांटेशन की चारदीवारी के पत्थर हो रहे हैं चोरी
जलवाड़ा वन विभाग की अनदेखी से नाहरगढ़ वन रेंज क्षेत्र के नाकों में वन भूमि पर सालों पूर्व लाखों रुपए खर्च कर विकसित किए गए प्लांटेशन की चारदीवारी के पत्थर आए दिन चोरी हो रहे हैं। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली। किशनपुरा व सिमलोद वन खंड में भी प्लांटेशन की चारदीवारी के कई जगहों से पत्थर चोरी हो गए है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।