मोहनलालगंज: चार दिन से घर से लापता व्यक्ति की गोसाईगंज में ट्रेन से कटकर हुई मौत, सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान
गोसाईगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि बसरहिया क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। रेलवे गेटमैन ने इस घटना की सूचना दी। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करने के बाद मृतक की पहचान 50 वर्षीय बसंत लाल के रूप में हुई है। वे शहजादपुर अमेठी, थाना गोसाईगंज के रहने वाले थे।