कोठी महल: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी के बीच शाही मस्जिद बनी बड़ा मुद्दा, विरोध के चलते भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने की तैयारी के बीच मुस्लिम समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार रात से बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर और बाहर जुटे और रविवार दोपहर तक विरोध जारी रहा। संभावित कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 600 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ