⭕आज दिनांक 15 सितम्बर, 2026 को माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, जहानाबाद-सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, जहानाबाद मोहम्मद जमा खान की अध्यक्षता में तीन नये नगर निकायों के गठन यथा- रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत शकुराबाद, मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत टेहटा एवं वाणावर के प्रस्ताव पर विमर्श करने के लिए बैठक आयोजित की गई।
🔴 बैठक में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त जहानाबाद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर माननीय सांसद महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया|
📢 माननीय प्रभारी मंत्री, माननीय मंत्री महोदय कला एवं संस्कृति विभाग, माननीय सांसद महोदय एवं माननीय उपाध्यक्ष महोदयों, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति द्वारा नगर निकायों के गठन के प्रस्ताव का स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा उक्त प्रस्ताव को पूर्व से पारित कर आज के बैठक में प्रस्तुत किया गया है।
📢 माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा श्री राहुल कुमार एवं माननीय विधायक, बिहार विधानसभा श्री सूबेदार दास द्वारा प्रस्तुत किये गये नगर पंचायत के प्रस्ताव में सीमा परिवर्तन तथा उक्त प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों एवं माननीय सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रस्ताव रखा गया।
⭕ इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा विभागीय दिशा-निर्देशों एवं बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की सुसंगत धाराओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा सारे प्रस्ताव को तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को प्रेषित करने के संबंध में बताया गया। जिला विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक्ट 2007 की धारा 03, 04, 05 एवं 06 के आलोक में भेजे गए प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा अधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर आपत्ति प्राप्त की जाएगी तथा प्राप्त आपत्ति पर विमर्श करने के उपरांत राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के रूप में गठित कर सकती हैं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#विकसितभारत #विकसित_भारत
#जनभागीदारी_शिक्षासेप्रगति
Jehanabad, Bihar | Sep 15, 2026