लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता शहनाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।