अशोक नगर: बरोदिया गांव में बिजली के खंभे पर डोरी जोड़ते समय युवक को लगा करंट, खंभे से गिरने पर हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के बरोदिया गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर घर की बिजली की डोरी जोड़ रहे एक युवक को करंट लग गया। जिससे युवक खंबे से नीचे गिर गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है मिली जानकारी के अनुसार बरोदिया गांव निवासी सुल्तान पुत्र कल्याण सिंह आदिवासी 30 वर्ष मंगलवार को शाम 5 बजे खंबे पर चढ़कर अपने घर की बिजली की डोरी जोड़ रहा था इसी दौरान युवक को करंट लग गया।