बापौली अनाज मंडी के अंदर विधायक मनमोहन भड़ाना ने धान खरीद का निरीक्षण किया। धान की सरकारी खरीद आज हुई शुरू। इस दौरान अनाज मंडी के अंदरअध्यक्ष राजेंद्र रावल, मंडी आढ़तियों ने मार्केटिंग विभाग के सभी कर्मचारी, सेक्रेटरी के साथ मंडी की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की । मंडी में आढ़ती व किसानों को लेकर दी जानकारी । सभी सुविधाओं पर बिजली, पीने का पानी व धान उठान व खरीद का जय जायजा लियां । इस तरह मंडी के अंदर विधायक मनमोहन भड़ाना ने धान खरीद की बोली भी मौके पर कराई और कांटे पर धान की बोरियो तोल का भी कराया गया और किसानों की समस्याएं सुनी और सभी सुविधा किसानों, आढ़तियों को देने के लिए आश्वासन दिया गया इस पर विधायक मनमोहन भड़ाना से किसानों ने कहा कि आज आप ने मंडी में दौरा किया तो धान की सरकारी खरीद आज ही शुरू की गई है। आप मंडी में दो चार दिन में दौरा किया करो। इस पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि मैं मंडी के अंदर ही टैंट लगा लूँ और हंसने लगे। विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा अब हर रोज खरीद कराई जाएगी। इस दौरान अनाज मंडी के सचिव, अनाज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र रावल, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, पूर्व प्रधान अनाज मंडी दलीप रावल, कटार सिंह, इशाम सिंह, श्री रामनिवास सीएम विंडो, कमल संधू, अब्बास अधमी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।