शुक्रवार को शहर के साईं कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित तेजस्वी सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, प्रशासन, कला, संस्कृति और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा।