भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरू, 290 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
जिले में डीएलएड (बीएसटीसी) प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का मंगलवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुभारंभ हो गया। शहर के राजेंद्र मार्ग विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां जिले के पांच डीएलएड कॉलेजों के कुल 290 परीक्षार्थियों ने प्रथम प्रश्नपत्र दिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई।