गढ़ी: घलकिया गांव में शनि मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का समापन और पूर्णाहुति
घलकिया गांव में सर्व समाज के तत्वावधान में शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन और पूर्णाहुति सर्व समाज के समाजजनों की मौजूदगी संपन हुई। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने हवन और यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र कुल,प्रदेश,और भारत देश एवं विश्व शांति की सुख समृद्धि की कामना की।