जबलपुर: बायपास स्थित होटल भागश्री में लाखों का जुआ, पनागर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार
जबलपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जबलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना पनागर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बायपास स्थित होटल भागश्री के कमरा नंबर 114 में दबिश देकर जुए के बड़े फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 लाख 6 हजार रुपये नकद और 52 ताश पत्त