सतबरवा: 12 अप्रैल को ट्रेनिंग कॉलेज के आम बगीचे में होगा विराट हिंदू महासम्मेलन, 10 पंचायत के लोग होंगे शामिल
सतबरवा प्रखंड के ट्रेनिंग कॉलेज स्थित आम बगीचा में 12 अप्रैल को विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायत के लोग जुटेंगे और हिंदुओं के उत्थान के साथ-साथ एकजुटता पर बल दिया जाएगा। इसे लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे तक सतबरवा के गर्ल्स हाई स्कूल में प्रमुख लोगों की बैठक हुई।