रायबरेली: रूप खेड़ा गांव के पास चलती बाइक से गिरकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के,रूप खेड़ा गांव के पास,मंगलवार को चलती हुई बाइक से नीचे गिरकर,एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसको इलाज के लिए पहले CHC ले जाया गया।जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे,रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि,महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।