रायबरेली: रोखा गांव में 4 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में परिजनों ने किसान नेता के साथ एसपी से कार्रवाई के लिए लगाई गुहार
मंगलवार को डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव में 4दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में भाजपा किसान नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। किसान नेता ने डीह पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल। किसान नेता के साथ परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने हर संभव कार्यवाही का दिया अश्वासन।