हसनपुर: हसनपुर में जमीनी विवाद के चलते जमकर चले लाठी-डंडे, घटना का वीडियो हुआ वायरल
सिहाली जागीर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां जमकर लाठी-डंडे चले। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सिहाली जागीर गांव में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।