मांझी: विजयदशमी पर मांझी के रामघाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओझा गुनियों का जमघट बना आकर्षण का केंद्र
Manjhi, Saran | Oct 20, 2026 विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार की सुबह मांझी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 6:00 बजे से ही घाट पर ओझा गुनियों का जमघट आकर्षण का केंद्र बना रहा। ढोल नगाड़ों की थाप परओझा गुनि तरह-तरह के अजीबोगरीब करतब दिखाते नजर आए। इन कारनामों को देखने के लिए घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी