बिसवां: सीतापुर PTC में ट्रेनिंग के दौरान पुलिस प्रशिक्षु ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, लखनऊ रेफर
Biswan, Sitapur | Apr 19, 2026 जनपद के नगर क्षेत्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में संदिग्ध व्यवस्था के चलते पुलिस प्रशिक्षु इटावा निवासी अभिलाष ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया इसके बाद हालत बिगड़ने पर अभिलाष को सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार युवक की हालत नाजुक बताई गई है।