ग्वालियर के ऐतिहासिक दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा किला परिसर में भव्य लंगर हॉल निर्माण कार्य ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है।
निर्माणाधीन भाई जेठा जी एवं भाई पुराना जी लंगर हॉल परियोजना के तहत बेसमेंट का लैंटर सफलतापूर्वक डाला गया।
सुक्खा सिंह जी ने बताया कि यह पूरा निर्माण कार्य संगतों की सुविधा और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा अजीत सिंह जी की अरदास से हुई, जिसके बाद कार सेवा खडूर साहिब के सेवादारों ने कंक्रीट की पहली बाल्टियां डालकर कार्य को आगे बढ़ाया।
इस दौरान संगतों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील और विशेष लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सेवा में भाग लिया।
सेवा, श्रद्धा और संगत का यह संगम एक बार फिर गुरु घर की महान परंपरा को दर्शाता है।
#Hashtags:
#Gwalior #DaatabandiChhorGurudwara #GurudwaraKila #LangarHall Karseva KhadoorSahib Sewa Sangat Gurughar PunjabCulture ReligiousNews GwaliorNews TheXposeExpress
🔗 Follow us: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 Subscribe: h