महरौनी: थाना बानपुर के ग्राम तोर निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोर निवासी महिला ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार कर ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उक्त महिला का उपचार जारी था। वही हालत गंभीर बनी हुई थी।