पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी का जहानाबाद आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
जहानाबाद : पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति विवेक चौधरी के जहानाबाद जिला आगमन पर जिला अतिथि गृह में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जहानाबाद विकास कुमार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।
माननीय न्यायमूर्ति के सम्मान में जिला अतिथि गृह परिसर में जहानाबाद पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति ने पुलिस जवानों द्वारा प्रस्तुत सम्मान स्वीकार किया।
कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीशगण, अपर समाहर्ता-सह-विभागीय जांच पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 28, 2026