कोल: हरदुआगंज में लोडर वाहन चालक लोगों की जान के साथ कर रहे खिलवाड़, ट्रैक्टर ट्रॉली में दर्जनों लोग कर रहे सफर
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 प्रदेश भर में लोडर वाहनों में सवारियों को ढोने और हादसों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार द्वारा सख्त निर्देश है कि लोडर वाहनों में सवारियों का आवागमन नहीं किया जाएगा। उसके बावजूद अलीगढ़ में लोडर वाहन चालक सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अनुपालन करते नजर आ रहे हैं।