रामपुर बघेलान: भारत इंटरनेशनल स्कूल रामपुर बाघेलान में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न, विधायक ने फहराया तिरंगा
रामपुर बाघेलान स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील सोनी व संचालिका पदमा सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों व मार्शल आर्ट की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें अभिभावकों ने खूब सराहा।