बरहेट: भोगनाडीह में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 17 घायल, 6 रेफर
भोगनाडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कुल 17 लोग घायल हो गए घायलों में नूर मोहम्मद अंसारी, खलील अंसारी आस मोहम्मद अंसारी अख्तर अंसारी नूर इस्लाम अंसारी और रुखसाना खातून को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी बरहेट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई व पड़ताल में जुट गई है।