पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में फायरिंग करने का आरोपी फरार, पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया, कुर्की-जब्ती की तैयारी
Purnea East, Purnia | Aug 18, 2026
पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक स्थित चाय दुकान पर रविवार रात हुई हवाई फायरिंग के मुख्य आरोपी ऋषव सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर ₹5000 का इनाम घोषित किया है।पुलिस अब फरार आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की तैयारी में है। इसके लिए न्यायालय से इश्तहार और कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.